अक्सर मेरी आँखे मेरे लबो से लड़ा करती है
क्यों झूठ सच का खेल खेलते हो ,पूछा करती है ।
मेरे लब जो की दुनियादारी निभाया करते है
मेरी आँखे जो सिर्फ सचाई बताया करती है |
मेरे लब जो लफ़्ज़ों मे उलझाया करते है
मेरी आँखे जो भावनाये साफ़ दिखया करती है |
मेरे लब जो कड़वाहट को पी जाया करते है
मेरी आँखे गुस्से सी उबलाया करती है |
मेरे लब जो अनचाहे ही फूल बरसाया करते है
मेरी आँखे तब मन का गुब्बार उगलाया करती है |
मेरे लब जो झूठे ही मुस्कुराया करते है
मेरी आँखे तब गम में तैर जाया करती है |
मेरे लब जो मुस्कराहट को तले दबाया करते है
मेरी आँखे तब खिलखिला हंस जाया करते है |
मेरे लब जो सब को उलझाया करते है
मेरी आँखे दृश्य साफ़ दिखया करती है |
लब असमंजस में रहते है
आँखे उन्हें सच्चाई का पाठ पढ़ाया करती है |
कहती है न लड़ो दोगलेपन से तुम
वो सत्य के पथ पे चलती जाया करती है |
लब भले ही मुकर जाया करते है
आँखे अपना एक ही फैसला सुनाया करती है |
सच झूठ का खेल ना खेलो तुम
वो पानी सी साफ़ छवि बनाया करती है |
अक्सर मेरी आँखे लबो को समझाया करती है
उनको पल पल सच बोलने के लिए उकसाया करती है|
Often my eyes do fight with my lips,
Why do you play a game of truth and lies? asked them.
My lips who are part of worldliness,
My eyes only express the reality.
My lips who made words complex,
My eyes who shows true emotions.
My lips who absorb all the bitterness,
My eyes fall out of anger.
My lips who blossom flowers,
My eyes express the agitation.
My lips who try to control the smile under them,
My eyes keep sparkling with laughter and joy.
My lips who make everyone perplex,
My eyes show them everyone clear picture.
Lips are often confused and indecisive,
My eyes tell them a lesson of truth.
They teach lips, not to fight with double meaning,
They keep going on path of truth.
Lips often disavow,
But eyes always follow their vows.
Don’t play a game of truth and lies,
Make a clear picture like water.
Often my eyes make my lips understand,
Often my eyes provoke my lips to tell truth.
~Jyoti Yadav
Copyright ©Jyoti Yadav. All rights reserved.
You must be logged in to post a comment.